श्री शिरडी साईं बाबा मंदिर कूकस | Sai Baba Mandir Kukas — सबका मालिक एक, श्रद्धा सबुरी
Open Now · Closes at 8:30 PM अभी खुला है · 8:30 PM पर बंद
Delhi Road, Kukas, Rajasthan 302028 दिल्ली रोड, कूकस, राजस्थान 302028
098297 15999 Get Directions दिशा-निर्देश

Shirdi Sai Baba in Kukas कूकस में विराजते हैं शिरडी के साई बाबा

The Holy Abode of Faith, Peace and All-Faith Harmony आस्था, शांति और सर्वधर्म समभाव का पवित्र धाम

Located on the Jaipur-Delhi National Highway, about 7 kilometers from Amer on the sacred land of Kukas, the grand and divine temple of Shirdi Sai Baba stands as a major center of faith for devotees. The temple's ethereal atmosphere and magnificent structure are such that every devotee who visits here forgets the hustle-bustle, worries, and stress of the world for a few moments and becomes absorbed in devotion to Baba.

When one seeks solace and spiritual peace in solitude away from the chaos of life, that peace can be easily experienced in this holy abode. Just by having a glimpse (Darshan) of Baba's sacred form, the mind finds wonderful solace, and devotees feel deeply connected to Baba's grace and blessings.

Built under the guidance of Mahant Shri Om Sharma, this holy abode holds a special place due to its grandeur and spiritual environment. The Mahant's entire family is dedicated to preserving and carrying forward this sacred legacy. Beholding the beauty and divinity of the temple, it feels as if Sai Baba himself built and adorned it with his own hands. Every devotee who visits here is deeply moved by the temple's grand appearance and the divine idol of Baba.

The complete operation, maintenance, and religious festivals of this temple are managed by the "Shri Sai Baba Seva Pooja & Jyotish Anusandhan Kendra" Trust (Regd.), which is the sole trust of the temple.

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर, आमेर से लगभग 7 किलोमीटर दूर कूकस की पावन धरती पर शिरडी के साई बाबा का भव्य एवं दिव्य मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर का अलौकिक वातावरण और भव्य स्वरूप ऐसा है कि यहां आने वाला हर भक्त कुछ क्षणों के लिए संसार की भागदौड़, चिंताओं और तनाव को भूलकर बाबा की भक्ति में लीन हो जाता है।

मनुष्य जब जीवन की आपाधापी से दूर एकांत में सुकून और आत्मिक शांति की तलाश करता है, तो वह शांति इस पवित्र धाम में सहज ही अनुभव की जा सकती है। बाबा के पावन स्वरूप के दर्शन मात्र से मन को एक अद्भुत सुकून मिलता है और श्रद्धालु स्वयं को बाबा की कृपा और आशीर्वाद से जुड़ा हुआ महसूस करता है।

महंत श्री ओम शर्मा के सानिध्य में निर्मित यह पवित्र धाम अपनी भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण के कारण विशेष पहचान रखता है। महंत श्री का पूरा परिवार इस पावन धरोहर को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहता है । मंदिर की सुंदरता और दिव्यता को देखकर ऐसा प्रतीत होता है मानो स्वयं साई बाबा ने इसे अपने हाथों से बनाया और सजाया है। यहां आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु मंदिर के भव्य स्वरूप और बाबा की दिव्य प्रतिमा के दर्शन कर भाव-विभोर हो उठता है।

इस मंदिर का संपूर्ण संचालन, रख-रखाव एवं धार्मिक उत्सव “श्री साई बाबा सेवा पूजा एवं ज्योतिष अनुसंधान केंद्र” ट्रस्ट (रजि.) द्वारा किया जाता है, जो मंदिर का एकमात्र ट्रस्ट है।

All-Faith Harmony सर्वधर्म समभाव का संदेश

The message of unity under one roof

The most unique aspect of this temple is that under one roof, devotees can seek blessings from deities of various faiths, embodying human brotherhood.

The complex houses Shiva Panchayat, Hanuman Ji, Ganesh Ji, Maa Lakshmi, Maa Gayatri, Maa Saraswati, Maa Durga, Tirupati Balaji, Sita-Ram, Radha-Krishna, Jesus Christ, Zarathustra, Jhulelal, Guru Gobind Singh, Lord Mahavira, Lord Buddha, Kaaba, and Shri Datta Mandir.

This wonderful convergence realizes Baba's core message that God is one, though paths are many.

एक छत के नीचे सर्वधर्म समभाव का अद्भुत संदेश

इस मंदिर की सबसे विशेष और आकर्षक बात यह है कि एक ही छत के नीचे विभिन्न धर्मों एवं आस्थाओं के आराध्य स्वरूपों के दर्शन होते हैं। यह स्थान केवल पूजा-अर्चना का केंद्र ही नहीं, बल्कि सर्वधर्म समभाव, भाईचारे और मानवता का संदेश भी देता है।

मंदिर परिसर में शिव पंचायत, हनुमान जी, गणेश जी, माँ लक्ष्मी, माँ गायत्री, माँ सरस्वती, माँ दुर्गा, तिरुपति बालाजी, सीता-राम जी, राधा-कृष्ण जी, जीसस क्राइस्ट, जरथुस्त्र, झूलेलाल, गुरु गोबिंद सिंह जी, भगवान महावीर स्वामी, भगवान गौतम बुद्ध, काबा तथा श्री दत्त मंदिर विराजमान हैं।

यह अद्भुत संगम बाबा के उस संदेश को साकार करता है कि ईश्वर एक है और उसे पाने के मार्ग अनेक हैं। यही भावना इस धाम को अन्य धार्मिक स्थलों से अलग और विशेष बनाती है।

Dwarkamai & Dhuni द्वारिकामाई और अखंड धूनी

The Sacred Fire & Holy Ash (Udi)

Dwarkamai is a deeply revered center of faith within the complex, housing Baba's Dhuni (sacred fire) which has been burning continuously 24/7.

The sacred Udi (holy ash) from this Dhuni is distributed to devotees as Prasad. Devotees apply it on their forehead as a blessing for health, peace, and prosperity.

द्वारिकामाई की अखंड धूनी और पावन उदी

मंदिर परिसर में स्थित द्वारिकामाई श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। यहां बाबा की धूनी 24 घंटे अखंड प्रज्वलित रहती है।

इसी पावन धूनी की उदी श्रद्धालुओं को प्रसाद स्वरूप प्रदान की जाती है। भक्त श्रद्धा से इस उदी को अपने मस्तक पर लगाते हैं और बाबा से सुख, शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।

The Eternal Flame बाबा की अखंड ज्योत

The Light of Faith and Devotion

Two eternal flames (Akhand Jyot) burn continuously 24 hours a day in the temple, representing Baba's teachings of Shraddha (Faith) and Saburi (Patience).

This eternal light is not just a physical flame, but a beacon of belief and hope that dispels the darkness of life's struggles.

बाबा की अखंड ज्योत और उसकी महिमा

मंदिर में साई बाबा की दो अखंड ज्योत भी 24 घंटे प्रज्वलित रहती हैं, जो बाबा की श्रद्धा और सबूरी के पावन संदेश का प्रतीक हैं।

बाबा की अखंड ज्योत केवल एक दीपक नहीं, बल्कि विश्वास और आस्था का प्रकाश है।

Thursday Special Adornment गुरुवार विशेष श्रृंगार

A Unique Tradition of Devotion

Every Thursday, the temple turns incredibly vibrant as devotees gather to see the beautiful, custom-designed adornment (Jhanki) of Baba. A key highlight is that each Thursday's Jhanki is completely unique and is never repeated in the same design.

The auspicious day begins with Baba's Panchamrit bath and Kakad Aarti, with devotional prayers continuing all day. The evening features main Aarti, beautiful bhajan-kirtan, and distribution of Prasad to everyone.

हर गुरुवार होता है बाबा का विशेष श्रृंगार

हर गुरुवार इस धाम का वातावरण और भी ज़्यादा भक्तिमय हो उठता है। दूर-दूर से श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने और यहां होने वाली मनमोहक झांकी का दिव्य दर्शन करने पहुंचते हैं।

बाबा के श्रृंगार की सबसे खास बात यह है कि जो झांकी एक बार यहां सजाई जाती है, उसे दोबारा उसी रूप में कभी नहीं दोहराया जाता। यही अनूठी परंपरा प्रत्येक गुरुवार के दर्शन को और भी विशेष बना देती है।

गुरुवार के दिन की शुरुआत बाबा के पंचामृत स्नान से होती है। इसके पश्चात बाबा की काकड़ आरती की जाती है। दिनभर बाबा की सेवा एवं पूजा-अर्चना का क्रम चलता रहता है। संध्या समय बाबा की पावन आरती, भजन-कीर्तन और भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित होते हैं। अंत में आरती में सम्मिलित सभी श्रद्धालुओं को बाबा का प्रसाद वितरित किया जाता है।

Peace & Faith आस्था और शांति

A Sanctuary of Faith & Harmony

This Sai Dham is not merely a temple, but a living sanctuary of faith, peace, and service. Every visitor carries away a sense of spiritual calmness and positive energy.

Embodying the message of "Shraddha and Saburi", it provides an equal and welcoming environment for people of all classes and faiths to feel closer to God.

Keep faith at the feet of Sai Baba, move forward with patience — may Baba's blessings guide you always.

आस्था के साथ शांति का अनुभव

कूकस का यह साई धाम केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि आस्था, श्रद्धा, शांति, सेवा और सर्वधर्म समभाव का जीवंत प्रतीक है। यहां आने वाला हर व्यक्ति अपने मन में बाबा के प्रति श्रद्धा लेकर आता है और लौटते समय अपने साथ एक अलग ही आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा लेकर जाता है।

“श्रद्धा और सबूरी” के बाबा के संदेश को अपने भीतर समेटे यह पवित्र धाम आज श्रद्धालुओं के लिए आस्था और विश्वास का ऐसा केंद्र बन चुका है, जहां हर धर्म, हर वर्ग और हर व्यक्ति को प्रेम एवं समानता के साथ ईश्वर के करीब आने का अवसर मिलता है।

साई बाबा के चरणों में श्रद्धा रखिए, सबूरी के साथ आगे बढ़िए—बाबा का आशीर्वाद सदैव बना रहे।

A Glimpse of the Sacred पवित्र स्थल की एक झलक

Sai Baba Mandir Kukas — Shrine View
Sai Baba Mandir Kukas — Temple Entrance
Sai Baba Mandir Kukas — Devotees in Prayer
Sai Baba Mandir Kukas — Beautiful Adornment
Sai Baba Mandir Kukas — Holy Sanctuary
Sai Baba Mandir Kukas — Devotional Gathering
Sai Baba Mandir Kukas — Mandir Premises
Sai Baba Mandir Kukas — Sacred Aarti

ॐ साईं राम

Loved by Devotees भक्तों द्वारा प्रिय

4.5
★★★★½
Based on 353 reviews on Google
Google पर 353 समीक्षाओं के आधार पर

"The moment you step inside, you feel a wave of peace washing over you. The temple has such a pure and calming energy. It's one of the most peaceful places I've visited on Delhi Road." "जैसे ही आप अंदर कदम रखते हैं, आपको शांति की एक लहर महसूस होती है। मंदिर में इतनी शुद्ध और शांत ऊर्जा है। यह दिल्ली रोड पर मेरे द्वारा देखे गए सबसे शांतिपूर्ण स्थानों में से एक है।"

R
A devoted visitor
एक भक्त दर्शनार्थी
★★★★★

"A truly divine experience. The temple is well-maintained and clean, and the aarti is performed beautifully. It's conveniently located right on the highway, making it easy to stop by during a journey." "वास्तव में एक दिव्य अनुभव। मंदिर अच्छी तरह से रखा हुआ और साफ है, और आरती बहुत सुंदर ढंग से की जाती है। यह राजमार्ग पर ही स्थित है, जिससे यात्रा के दौरान रुकना आसान हो जाता है।"

S
A regular devotee
एक नियमित भक्त
★★★★★

"This is one of the purest temple experiences I've had. The atmosphere is so serene that all your worries melt away. The staff and priests are very welcoming and respectful." "यह मेरे सबसे शुद्ध मंदिर अनुभवों में से एक है। वातावरण इतना शांत है कि आपकी सारी चिंताएं दूर हो जाती हैं। कर्मचारी और पुजारी बहुत स्वागतशील और सम्मानजनक हैं।"

P
A first-time visitor
पहली बार आने वाले दर्शनार्थी
★★★★★
View Google Profile & Write a Review गूगल प्रोफाइल देखें और समीक्षा लिखें

Follow Our Devotional Journey हमारी भक्तिमय यात्रा से जुड़ें

@saibabamandir.kukas99

Stay updated with daily darshan images, Thursday special decorations (jhanki), upcoming festivals, and spiritual discourses on our official Instagram page. हमारे आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर दैनिक दर्शन चित्र, गुरुवार विशेष श्रृंगार (झांकी), आगामी त्योहार और आध्यात्मिक चर्चाओं से जुड़े रहें।

Instagram Post - Thursday Aarti
152  |  12
Instagram Post - Divine Shrine
214  |  18
Instagram Post - Temple Exterior
189  |  9
Follow on Instagram इंस्टाग्राम पर फॉलो करें Follow on Facebook फेसबुक पर फॉलो करें Subscribe on YouTube यूट्यूब पर सब्सक्राइब करें